गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का वार्षिकोत्सव संपन्न
दिनांक: Feb 11, 2026
सोनभद्र:- घोरावल में संचालित गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प के छात्रावासी बालक एवं बालिकाओं का वार्षिकोत्सव 11-02-2026 को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकल्प से संचालित विवेक शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मां गायत्री विद्या मंदिर भरहरी एवं एकलव्य शिक्षा निकेतन तिलौली कला सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
छात्रावास के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं नाट्य कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह, अनुशासन एवं प्रतिभा विशेष रूप से देखने योग्य रही।
